Edited By Tanuja,Updated: 22 Feb, 2020 12:02 PM
अमेरिका में 11 साल की एक लड़की ने घर के बाथटब में बच्चे को जन्म दिया। मिसौरी प्रांत के इस मामले में लड़की
वाशिंगटनः अमेरिका में 11 साल की एक लड़की ने घर के बाथटब में बच्चे को जन्म दिया। मिसौरी प्रांत के इस मामले में लड़की के तीन रिश्तेदारों पर आपराधिक आरोप तय किए गए हैं। एक महिला और एक पुरुष पर लड़की के जीवन को खतरे में डालने का आरोप है जबकि 17 वर्षीय किशोर को दुष्कर्म और व्यभिचार का आरोपी बनाया गया है। यह मामला मिसौरी के सेंट चार्ल्स शहर के उपनगरीय इलाके सेंट लुईस का है। तीनों आरोपित सेंट चार्ल्स में रहते हैं।
चार्जशीट के मुताबिक 11 फरवरी को एक व्यक्ति नवजात को लेकर अस्पताल पहुंचा था। पुलिस ने जब पूछताछ की तो शुरआत में उसने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति बच्चे को उसके घर के सामने छोड़ गया था। लेकिन बाद में उसने माना कि वह उसका रिश्तेदार है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसे न तो लड़की के गर्भवती होने की जानकारी थी और न ही उसके यौन उत्पीड़न के बारे में उसे पता था। आरोपित किशोर ने माना कि उसने लड़की से यौन संबंध बनाए थे।