बड़ी खबर! डोनाल्ड ट्रंप ने खरीदी TikTok कंपनी, डील फाइनल होते ही दिया यह बड़ा बयान

Edited By Updated: 26 Sep, 2025 10:33 AM

trump finalizes tiktok deal chinese app now in us hands

अमेरिका और चीन के बीच चल रहा TikTok विवाद अब खत्म हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को इस सौदे के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। इसके साथ ही TikTok का परिचालन अब पूरी तरह से अमेरिकी निवेशकों के हाथों में आ गया है।...

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका और चीन के बीच चल रहा TikTok विवाद अब खत्म हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को इस सौदे के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। इसके साथ ही TikTok का परिचालन अब पूरी तरह से अमेरिकी निवेशकों के हाथों में आ गया है। ट्रंप ने इस डील को "हमारे युवाओं के लिए गिफ्ट" बताया है।

PunjabKesari

$14 मिलियन की डील पर हुए हस्ताक्षर

राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में TikTok की $14 मिलियन की डील से जुड़े कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने बताया कि इस सौदे को लेकर उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी बात हुई थी और उन्होंने इस ऐप को अमेरिका को सौंपने पर हरी झंडी दिखाई थी। ट्रंप ने शी जिनपिंग के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: दीदी तेरा देवर दीवाना! दुल्हन ने भरी महफिल में दीदी के देवर से भरवा ली मांग, मंडप में ही...

डील के बाद TikTok ऐप के 80% शेयर अमेरिकी निवेशकों के हो गए हैं। इस समूह में प्रमुख निवेशक ओरेकल और सिल्वर लेक जैसी कंपनियां शामिल हैं जो अब ऐप के अमेरिकी वर्जन का परिचालन संभालेंगी।

PunjabKesari

युवाओं को क्यों बताया 'गिफ्ट?

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के युवा इस डील को चाहते थे इसीलिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह सौदा स्वीकार करके हमने युवाओं को तोहफा दिया है। नए अमेरिकन वर्जन के परिचालन के लिए जो टीम बनी है उसमें चीनी कंपनी बाइट डांस का केवल एक सदस्य ही शामिल होगा जिससे ऐप पर अमेरिकी नियंत्रण मजबूत होगा।

PunjabKesari

क्यों हो रही थी TikTok पर इतनी जद्दोजहद?

TikTok पर लगातार डेटा चोरी करने और अमेरिकी युवाओं को गलत तरीके से प्रभावित करने के आरोप लगते रहे हैं। भारत में भी इन चिंताओं के कारण ही TikTok को बैन किया गया था। अमेरिका भी सुरक्षा कारणों से इस ऐप पर कार्रवाई करने की तैयारी में था लेकिन अब इस नई डील के बाद ऐप के अमेरिकी वर्जन का नियंत्रण और उसके नियम अमेरिका खुद तय करेगा।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!