दीदी तेरा देवर दीवाना! दुल्हन ने भरी महफिल में दीदी के देवर से भरवा ली मांग, मंडप में ही...

Edited By Updated: 26 Sep, 2025 10:22 AM

in barabanki the bride got her sister s brother in law to fill her demand

राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में बुधवार रात एक शादी समारोह में तब हंगामा मच गया जब दुल्हन ने अपने होने वाले दूल्हे को छोड़कर अपनी दीदी के देवर से शादी करने का फैसला किया। इस अनोखे ड्रामे के बाद मायूस दूल्हा बारात लेकर बिना दुल्हन के लौट गया।

नेशनल डेस्क। राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में बुधवार रात एक शादी समारोह में तब हंगामा मच गया जब दुल्हन ने अपने होने वाले दूल्हे को छोड़कर अपनी दीदी के देवर से शादी करने का फैसला किया। इस अनोखे ड्रामे के बाद मायूस दूल्हा बारात लेकर बिना दुल्हन के लौट गया।

शादी से पहले बदला माहौल

जानकारी के मुताबिक उत्तर टोला मोहल्ले की रहने वाली मोहिनी की शादी हैदरगढ़ कोठी निवासी विकास सोनी से तय हुई थी। उनकी सगाई करीब एक महीने पहले हो चुकी थी। 24 सितंबर को बारात धूमधाम से दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची और बारात का स्वागत भी किया गया लेकिन द्वारचार की रस्म से ठीक पहले माहौल बदल गया।

परिजनों ने बताया कि मोहिनी का पिछले तीन साल से अपनी बहन के देवर शिवांश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन पिता की जिद के कारण उसकी शादी विकास सोनी से तय की गई थी।

यह भी पढ़ें: शादी के हफ्तों बाद भी शारीरिक संबंध न बनाने पर पत्नी ने मांगा करोड़ों का मुआवजा, जानें क्या है नियम?

विवाद के बाद दुल्हन ने भरा कदम

बारातियों का आरोप है कि दहेज को लेकर विवाद शुरू हुआ जिसके बाद बारात लौटने लगी। इसी बीच दुल्हन मोहिनी रोते हुए अपने प्रेमी शिवांश के पास पहुंची और उससे शादी करने की इच्छा जताई। इसके बाद शिवांश ने वहीं मौके पर सभी के सामने मोहिनी की मांग में सिंदूर भर दिया।

दूल्हे के पिता शिवकुमार सोनी ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष को पहले से ही इस रिश्ते की जानकारी थी और उन्होंने पैसे की मांग के चलते साजिश के तहत यह नाटक रचा।

हालांकि दुल्हन की बहन कोमल ने बताया कि परिवार दहेज की रकम नहीं जुटा पाया इसलिए बारात लौट रही थी। उधर पुलिस पूछताछ में प्रेमी शिवांश ने भी मोहिनी के साथ तीन साल से प्रेम संबंध होने की बात कबूल की। पुलिस ने यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताकर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता करा दिया है। अंत में दूल्हा विकास सोनी बारात लेकर वापस लौट गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!