Edited By Pardeep,Updated: 08 Jun, 2026 05:06 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने तल्ख तेवरों के कारण चर्चा में हैं। रविवार को एनबीसी न्यूज (NBC News) के प्रसिद्ध कार्यक्रम 'मीट द प्रेस' के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप उस समय आपा खो बैठे जब एंकर क्रिस्टन वेल्कर ने उनसे चुनाव संबंधी उनके...
इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने तल्ख तेवरों के कारण चर्चा में हैं। रविवार को एनबीसी न्यूज (NBC News) के प्रसिद्ध कार्यक्रम 'मीट द प्रेस' के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप उस समय आपा खो बैठे जब एंकर क्रिस्टन वेल्कर ने उनसे चुनाव संबंधी उनके दावों पर सबूत मांगे।
कैलिफोर्निया चुनाव पर छिड़ी बहस
इंटरव्यू की शुरुआत में चर्चा कैलिफोर्निया की सुस्त मतगणना प्रक्रिया पर केंद्रित थी। ट्रंप ने सवाल उठाते हुए कहा कि चार दिन बीत जाने के बाद भी वे नतीजों के आसपास भी नहीं पहुंचे हैं। जब एंकर वेल्कर ने उनके उन दावों पर सबूत देने का दबाव बनाया कि कैलिफोर्निया में चुनावों में धांधली हुई है, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
एंकर को कहा 'भ्रष्ट' और 'मूर्ख'
सवालों से नाराज होकर राष्ट्रपति ट्रंप ने एंकर के लिए 'भ्रष्ट' और 'मूर्ख' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बहुत हुआ, धन्यवाद डार्लिंग" (I've Had Enough. Thank You, Darling) और अपना माइक जमीन पर पटक कर वहां से चले गए।
मीडिया और राष्ट्रपति के बीच तनाव
राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित इस इंटरव्यू के अचानक खत्म होने से हड़कंप मच गया। यह घटना एक बार फिर ट्रंप के मुख्यधारा के मीडिया के साथ विवादास्पद रिश्तों को उजागर करती है। कैलिफोर्निया की मतगणना की धीमी गति को लेकर उनके कड़े रुख और बिना सबूत धांधली के दावों ने राजनीतिक हलकों में एक नई बहस छेड़ दी है।