Edited By Ramkesh,Updated: 17 Jul, 2026 03:59 PM

इराक के एक सशस्त्र इस्लामी प्रतिरोधी संगठन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने वाले को एक करोड़ डॉलर (10 मिलियन डॉलर) का इनाम देने का दावा किया है। यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब इसी सप्ताह इराक के प्रधानमंत्री अली अल-ज़ैदी ने व्हाइट...
इंटरनेशनल डेस्क: इराक के एक सशस्त्र इस्लामी प्रतिरोधी संगठन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने वाले को एक करोड़ डॉलर (10 मिलियन डॉलर) का इनाम देने का दावा किया है। यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब इसी सप्ताह इराक के प्रधानमंत्री अली अल-ज़ैदी ने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की।बैठक से पहले अली अल-ज़ैदी ने दिवंगत ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भी हिस्सा लिया था, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा रही।
संगठन ने जारी किया बयान
कथित इस्लामी प्रतिरोधी संगठन ने जारी बयान में ट्रंप को निशाना बनाते हुए उन पर क्षेत्रीय नेताओं, सैन्य कमांडरों और नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आरोप लगाए। संगठन ने दावा किया कि ट्रंप के खिलाफ यह घोषणा उसके नेताओं और समर्थकों पर हुए हमलों के जवाब में की गई है। हालांकि, इस इनामी घोषणा की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अमेरिका-इराक सैन्य सहयोग पर भी चर्चा
इसी बीच अमेरिका और इराक ने सुरक्षा सहयोग को लेकर भी महत्वपूर्ण बातचीत की है। दोनों देशों के नेताओं ने इराक में अमेरिकी सैन्य मिशन और भविष्य की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका चरणबद्ध तरीके से इराक में अपनी सैन्य मौजूदगी कम करने की योजना पर काम कर रहा है।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
ट्रंप के खिलाफ इनामी घोषणा के दावे के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अमेरिकी प्रशासन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। फिलहाल ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा किए जाने की खबरें सामने आई हैं, हालांकि इन पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2003 में सद्दाम हुसैन शासन को हटाने के बाद अमेरिका ने इराक में सैन्य उपस्थिति बनाए रखी थी। बाद में ISIS के खिलाफ अभियान के दौरान अमेरिकी सैनिक इराकी सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण और सहयोग प्रदान करते रहे।