भूकंप के तेज़ झटकों से दहला तुर्किए, रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई तीव्रता

Edited By Tanuja,Updated: 15 May, 2025 07:37 PM

turkey earthquake

तुर्किए में एक बार फिर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं। वीरवार को आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई...

International Desk: तुर्किए में एक बार फिर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं। वीरवार को आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप ने एक बार फिर लोगों को डर के साए में जीने को मजबूर कर दिया है। तुर्किए की ज़मीन पहले भी कई बार तेज़ और विनाशकारी भूकंपों से दहल चुकी है। इसका मुख्य कारण यह है कि तुर्किए एनाटोलियन प्लेट पर स्थित है, जो अफ्रीकी और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के बीच फंसी हुई है। इसी कारण यहां लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।

 

तुर्किए में भूकंप का इतिहास 

 फरवरी 2023 
6 फरवरी 2023 को आए भूकंप की तीव्रता 7.8 थी। इसके बाद एक और 7.5 तीव्रता का झटका भी महसूस किया गया। इस हादसे में 50,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि लाखों लोग प्रभावित हुए थे। यह तुर्किए के इतिहास का सबसे घातक भूकंप माना जाता है।

अक्टूबर 2020 –  
30 अक्टूबर को एजियन सागर में आया यह भूकंप 7.0 तीव्रता का था। इससे तुर्किए और ग्रीस, दोनों प्रभावित हुए थे।

 अक्टूबर 2011  
पूर्वी तुर्किए के वान क्षेत्र में आया यह भूकंप 7.1 तीव्रता का था। इसमें 600 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और सैकड़ों इमारतें ढह गई थीं।

अगस्त 1999  
17 अगस्त को रात में आए इस भीषण भूकंप की तीव्रता 7.6 थी। इसमें करीब 17,000 लोग मारे गए थे और यह तुर्किए की अर्थव्यवस्था पर भी भारी असर डाल गया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!