दशक का सबसे शक्तिशाली तूफानः हवा में स्कूटर सहित उड़ने लगे लोग व बॉलकनी की दीवार, चलते वाहनो सहित बह गया पुल ( Video)

Edited By Updated: 10 Sep, 2024 03:59 PM

typhoon yagi collapses busy bridge in vietnam

चीन और वियतनाम में  टाइफून यागी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इसे एक दशक के भीतर का सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है। एसोसिएटेड की...

Bejing: चीन और वियतनाम में  टाइफून यागी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इसे एक दशक के भीतर का सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है। एसोसिएटेड की रिपोर्ट  के मुताबिक इस तूफान के कारण दक्षिणी चीन में करीब दस लाख लोगों को पलायन करना पड़ा है।  शक्तिशाली तूफ़ान यागी ने वियतनाम को प्रभावित किया, जिसके कारण कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई।

 

भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई लोग लापता हैं। एक पुल ढह गया, लाखों लोगों की बिजली चली गई और 20 यात्रियों वाली एक बस बह गई।  इस बीच सोशल मीडिया पर तूफान के कई भयावह वीडियो वायरल हो रहे हैं  जिसमें कई क्षेत्रों में हुई तबाही को देखा जा सकता है।\

 

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि तेज हवा के कारण स्कूटर सहित लोग सड़क पर गिरने लगते हैं। वहीं कई लोग स्कूटर सहित हवा में तैरने लगते हैं। बॉलकनी की रेलिंग टूटकर उड़ने लगती है वहीं कांच के दरवाजे खटाखट टूटने लगते हैं। वीडियो में लोगों के चीखने की आवाजें आ रही हैं। तेज हवा के कारण पेड़ गिरने लगते हैं और बारिश भी अपने चरम पर है। वीडियो में एक बालकनी की बाड़ हवा में उड़ती हुई दिखाई देती है, और एक ऊंचे फ्लैट में रहने वाले क्षेत्र में एक कांच का दरवाजा गिरता है। इसमें सवारियों सहित उड़ाए जा रहे स्कूटरों को भी कैद किया गया है। इस वीडियो को @HevaForum नाम शख्स ने शेयर करते हुए लिखा, ”सुपर टाइफून यागी 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चीन में दाखिल हुआ। यहां वे पल हैं।

 

 रिपोर्ट के अनुसार, हैनान प्रांतीय मौसम विज्ञान सेवा ने बताया कि तूफान यागी ने लगभग 4.20 बजे वेनचांग शहर में दस्तक दी। शनिवार को सुपर टाइफून यागी उत्तरी वियतनाम से टकराया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाई फोंग और क्वांग निन्ह जिलों में 203 किमी/घंटा (126 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। इस कारण 2 लोगों की मौत हो गई और 78 लोग घायल हो गए। वहीं क्वांग निन्ह में तीन और हाई डुओंग में एक शख्स की जान चली गई। इसके अवाला फिलीपींस में 47,600 से अधिक लोग विस्थापित हुए, और घनी आबादी वाले मनीला क्षेत्र सहित कक्षाएं, नौका सेवाएं, कार्यालय और घरेलू उड़ानें कई दिनों तक बाधित रहीं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!