Edited By Seema Sharma,Updated: 11 Aug, 2023 01:23 PM
अक्सर लोग अपनी जान को खुद ही जोखिम में डाल लेते हैं। कभी मस्ती के चक्कर में तो कभी सेल्फी या वीडियो के चक्कर में। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है यूनाइटेड किंगडम के डेवोन से। कुछ लोग समुद्र किनारे बने स्लोप पर खड़े होकर वहां के नजारे का मजा ले रहे थे
इंटरनेशनल डेस्क: अक्सर लोग अपनी जान को खुद ही जोखिम में डाल लेते हैं। कभी मस्ती के चक्कर में तो कभी सेल्फी या वीडियो के चक्कर में। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है यूनाइटेड किंगडम के डेवोन से। कुछ लोग समुद्र किनारे बने स्लोप पर खड़े होकर वहां के नजारे का मजा ले रहे थे लेकिन तभी तेज लहरें आईं और एक लड़की को बहा ले गईं। जहां कुछ समय पहले लोगों के चेहरे पर मुस्कान थी वहीं वहां अब रोने और चीखने की आवाजें सुनाई दे रही थीं।
वायरल वीडियो में क्या
एक लड़की भी बाकी लोगों की तरह ही स्लोप पर खड़ी थी, उसने बाड़े को पकड़ा हुआ था। तभी एक तेज लहर आई और लड़की बाड़े के नीचे से बह गई। वह थोड़ी देर तक बाड़े को पकड़े रही लेकिन पानी की तेजी के आगे वह कुछ नहीं कर पाई और बह गई। मौजूद लोगों में लड़की को बचाने के लिए अफरा- तफरी मच गई। हालांकि एक शख्स इस बीच अपनी जान मुश्किल में डालकर लड़की की जान बचा लेता है। यह खतरनाक घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
घटना में शामिल लोगों के मामूली चोटें आई हैं। नॉर्थ डेवोन काउंसिल ने तत्काल चेतावनी के साथ ट्विटर पर वीडियो साझा किया, जिसमें जनता से हाई टाइड की स्थिति में सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। काउंसिल ने लिखा कि समुद्र की स्थिति परिवर्तनशील और अस्थिर हो सकती है, इसलिए कृपया तट के किनारे हमेशा ही सावधान रहें। वहीं इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।