Edited By Rohini Oberoi,Updated: 22 Sep, 2025 03:08 PM

अगर आप हाई हील्स पहनने की शौकीन हैं तो अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एक शहर में आपको झटका लग सकता है। यहां एक ऐसा अजीबोगरीब कानून है जिसके मुताबिक 2 इंच से ज़्यादा ऊंची हील्स पहनना गैरकानूनी है। यह कोई अफवाह नहीं बल्कि शहर के नगरपालिका कानून में...
नेशनल डेस्क। अगर आप हाई हील्स पहनने की शौकीन हैं तो अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एक शहर में आपको झटका लग सकता है। यहां एक ऐसा अजीबोगरीब कानून है जिसके मुताबिक 2 इंच से ज़्यादा ऊंची हील्स पहनना गैरकानूनी है। यह कोई अफवाह नहीं बल्कि शहर के नगरपालिका कानून में दर्ज एक नियम है।
क्यों है हील्स पर प्रतिबंध?
यह अनोखा नियम 1963 में कैलिफोर्निया के कार्मेल-बाय-द-सी शहर में लागू किया गया था। यह शहर अपनी पुरानी सड़कों, टेढ़े-मेढ़े फुटपाथों और संकरी गलियों के लिए जाना जाता है। यहां की सड़कें पेड़ों की जड़ों के कारण अक्सर ऊबड़-खाबड़ रहती हैं।

सुरक्षा कारण: ऊंची और पतली हील्स पहनकर इन रास्तों पर चलना बहुत खतरनाक हो सकता था। इस कारण कई दुर्घटनाएँ हो चुकी थीं खासकर उन पर्यटकों के साथ जो शहर के रास्तों से अनजान थे। इस कानून का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं को रोकना है।
यह भी पढ़ें: घिनौना बाप! बेटियों को हैवान पिता ने दिखाया पोर्न वीडियो, मां के सामने बनाए संबंध और कहा- 'देखो बड़े होकर तुम भी...'
क्या है इस कानून का समाधान?
अगर कोई महिला इस नियम का पालन नहीं करना चाहती तो उसके लिए एक आसान रास्ता है। उसे सरकारी परमिट लेना होगा। अच्छी बात यह है कि यह परमिट लेना न तो मुश्किल है और न ही महंगा।

बिना शुल्क के परमिट: आप कार्मेल-बाय-द-सी के सिटी हॉल से बिना किसी शुल्क के यह परमिट प्राप्त कर सकती हैं। यह एक आधिकारिक सर्टिफिकेट होता है जिस पर आपका नाम और सिटी क्लर्क का हस्ताक्षर होता है।
सख्ती नहीं: हालांकि यह कानून कड़ा है लेकिन पुलिस इसे लागू करने में ज़्यादा सख्ती नहीं बरतती है। कई पर्यटक इस नियम के बारे में जानते भी नहीं हैं।
अन्य जूतों पर छूट: इस नियम में काउबॉय बूट या अन्य जूते पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं है बशर्ते उनकी हील 2 इंच से कम हो और हील का निचला हिस्सा 1 वर्ग इंच से ज़्यादा हो।