Edited By Tanuja,Updated: 06 Apr, 2026 07:27 PM

इज़राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने चेतावनी दी कि “ईरानी आतंकी नेटवर्क बनाने वालों का खून उन्हीं पर होगा।” Israel Defense Forces ने दावा किया कि Majid Khademi और कुद्स फोर्स कमांडर को तेहरान हमले में मार गिराया गया।
International Desk: इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी इज़राइल के खिलाफ “ईरानी नेटवर्क” तैयार करेगा, उसका अंजाम तय है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का “खून उनके अपने सिर पर होगा” और इज़राइल उन्हें कहीं भी ढूंढकर खत्म करेगा।इसी बीच, Israel Defense Forces (IDF) ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी Tehran में एक सटीक हवाई हमले में Majid Khademi को मार गिराया है। खदेमी Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के इंटेलिजेंस प्रमुख थे और ईरान की सैन्य रणनीति में अहम भूमिका निभाते थे।
IDF ने यह भी बताया कि इस ऑपरेशन में कुद्स फोर्स की यूनिट 840 के कमांडर असगर बघेरी भी मारे गए। यह यूनिट इज़राइल और अन्य देशों में हमलों की योजना बनाने के लिए जानी जाती है। इज़राइल का कहना है कि यह कार्रवाई उसके बड़े अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत वह IRGC और कुद्स फोर्स के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बना रहा है। इसके जरिए इज़राइल इन संगठनों की ताकत और ऑपरेशन क्षमता को कमजोर करना चाहता है। Benjamin Netanyahu ने साफ कहा कि इज़राइल अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर पूरी ताकत से कार्रवाई जारी रखेगा और जब तक खतरा खत्म नहीं होता, तब तक पीछे नहीं हटेगा। इस घटनाक्रम के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है और आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।