6 'पत्नियां' और 10 हजार बच्चे, मिनी बस जितना आकार, मिलिए दुनिया के सबसे....

Edited By Updated: 05 Sep, 2024 04:56 PM

world s oldest crocodile henry has 6 wives and 10 000 babies

हेनरी अब 124 साल का हो चुका है जिसकी 6  'पत्नियां' और 10 हजार बच्चे हैं। हो गए न हैरान यहां किसी इंसान की बात नहीं हो रही।  यह है...

इंटरनेशनल डेस्कः  हेनरी अब 124 साल का हो चुका है जिसकी 6  'पत्नियां' और 10 हजार बच्चे हैं। हो गए न हैरान यहां किसी इंसान की बात नहीं हो रही।  यह है दुनिया का सबसे पुराना  व विशालकाय नील मगरमच्छ जो अफ्रीका के स्कॉटबर्ग स्थित क्रोकवर्ल्ड कंजर्वेशन सेंटर में रह रहा है। हेनरी का वजन लगभग 700 किलो और लंबाई 16 फीट है।

PunjabKesari

 हेनरी का जन्म 1900 के दशक की शुरुआत में हुआ था। वह अफ्रीका की नील प्रजाति से संबंधित है, जो अफ्रीका के 26 देशों में पाई जाती है।  हेनरी अब तक 10,000 से अधिक बच्चों का पिता बन चुका है। उसके पास छह पत्नियां हैं और इनसे उसने हजारों संतानें पैदा की हैं। आत्मरक्षा और संरक्षित जीवन: हेनरी एक नरभक्षी मगरमच्छ है, जिसका आतंक एक समय में काफी प्रसिद्ध था। फिलहाल, वह एक सुरक्षित और संरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहा है। 

PunjabKesari

हेनरी के विशाल आकार और उम्र के कारण, वह कई वर्षों से शोध और संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण विषय रहा है। उसकी लंबाई और वजन उसे अन्य मगरमच्छों से अलग बनाते हैं।   क्रोकवर्ल्ड कंजर्वेशन सेंटर में हेनरी को विशेष देखभाल और संरक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे उसकी उम्र और स्वास्थ्य बनाए रखा जा सके। हेनरी की यह कहानी न केवल उसकी उम्र की अद्वितीयता को दर्शाती है, बल्कि उसके संरक्षण और देखभाल की आवश्यकता को भी उजागर करती है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!