जादू-टोने के शक में 85 साल की बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह'त्या, 6 गिरफ्तार; खून से सनी 4 बांस की लाठियां बरामद

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 11:31 PM

85 year old woman killed on suspicion of witchcraft

झारखंड के दुमका जिले में जादू-टोना करने के संदेह में पड़ोसियों ने कथित तौर पर 80 वर्ष से अधिक उम्र की एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में शनिवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और 15 वर्षीय एक लड़की को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह...

दुमकाः झारखंड के दुमका जिले में जादू-टोना करने के संदेह में पड़ोसियों ने कथित तौर पर 80 वर्ष से अधिक उम्र की एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में शनिवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और 15 वर्षीय एक लड़की को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि धेंगी मुर्मू (85) की नेमानिपाथर गांव में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों को संदेह था कि महिला द्वारा कथित रूप से जादू-टोना किए जाने के कारण गांव में एक व्यक्ति बीमार पड़ा और दो दिन पहले उसकी मौत हो गई।

तालझारी थाने के प्रभारी अधिकारी संगम पाठक ने मीडिया को बताया, "इस मामले में शनिवार को हमने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया और 15 वर्षीय एक लड़की को हिरासत में लिया। गिरफ्तार की गई सभी आरोपी महिलाओं की उम्र 20 से 50 वर्ष के बीच है।" अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी बांस की चार लाठियां बरामद की हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!