महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस कांस्टेबल पर कार्रवाई, 5 अन्य पुलिसकर्मी भी सस्पेंड

Edited By Updated: 01 Nov, 2026 01:02 AM

5 other policemen also suspended

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक महिला ने थाने के अंदर अपने साथ बलात्कार का आरोप लगाया, जिसके बाद एक कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सरायकेलाः झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक महिला ने थाने के अंदर अपने साथ बलात्कार का आरोप लगाया, जिसके बाद एक कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, महिला वहां शिकायत दर्ज कराने गई थी। अधिकारियों ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात हुई इस घटना के बाद, कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में गम्हरिया थाने के प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 

अपनी शिकायत में, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसका अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था। उसे डर था कि उसका पति उसे पीटेगा, इसलिए वह घर से निकल गई। पुलिस ने एक बयान में बताया कि वह एक पड़ोसी के घर गई और अपने मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की गाड़ी उसके घर पहुंची और उसी रात उसे थाने ले आई। 

बयान के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे आराम करने के लिए थाने में एक कमरा दिया। महिला जब उस कमरे में थी, तभी थाने में वायरलेस ऑपरेटर के तौर पर तैनात आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस घटना पर विपक्षी दल भाजपा ने कहा कि राज्य में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं, क्योंकि पुलिस प्रशासन को किसी का डर नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को पैसे देकर मनचाहा तबादला हासिल करते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!