बाइक सवार बदमाशों ने की दिनदहाड़े BJP नेता की गोली मारकर हत्या,आरोपी शूटर गिरफ्तार; बृहस्पतिवार को बंद का आह्वान

Edited By Updated: 26 Mar, 2025 11:51 PM

bjp leader shot dead in broad daylight

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व जिला परिषद के पूर्व सदस्य की बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रांचीः झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व जिला परिषद के पूर्व सदस्य की बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान विपक्षी भाजपा के रांची ग्रामीण इकाई के जिला महासचिव अनिल टाइगर के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पिठौरिया से पकड़ा गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है।
PunjabKesariहत्याकांड के विरोध में भाजपा और ‘ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू)' पार्टी ने बृहस्पतिवार को रांची बंद का आह्वान किया है। इससे पहले दिन में मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारी राजधानी के कांके चौक पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद भाजपा नेता की हत्या कर दी।

झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने कहा, ‘‘घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं अनिल टाइगर को व्यक्तिगत रूप से जानता था और मैं आश्वासन देता हूं कि हत्यारे जल्द ही पकड़े जाएंगे।'' झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन शासित राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की। मरांडी ने मृतक के परिवार से मिलने के लिए रिम्स अस्पताल का दौरा किया, जहां अनिल टाइगर को ले जाया गया था।

मरांडी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘भाजपा रांची ग्रामीण इकाई के जिला महासचिव और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर जी को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की खबर से स्तब्ध हूं। अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे हैं। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जहां न तो जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक।''

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।'' पार्टियों की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भाजपा और आजसू पार्टी ने रांची के लोगों और व्यापारियों से राज्य में ‘बिगड़ती' कानून व्यवस्था की स्थिति के विरोध में बंद का समर्थन करने का आग्रह किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!