झारखंड : युवक ने भूमि विवाद पर रिश्तेदार का सिर किया कलम, दोस्तों ने ली ‘सेल्फी’

Edited By Updated: 06 Dec, 2022 01:55 AM

jharkhand youth beheads relative over land dispute friends take  selfie

झारखंड के खूंटी जिले में 20 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति ने भूमि विवाद को लेकर अपने 24 वर्षीय रिश्तेदार का सिर कलम कर दिया और आरोपी के दोस्तों ने कटे हुए सिर के साथ ‘सेल्फी' ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना हाल में मुर्हू इलाके में हुई। मृतक के...

खूंटीः झारखंड के खूंटी जिले में 20 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति ने भूमि विवाद को लेकर अपने 24 वर्षीय रिश्तेदार का सिर कलम कर दिया और आरोपी के दोस्तों ने कटे हुए सिर के साथ ‘सेल्फी' ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना हाल में मुर्हू इलाके में हुई। मृतक के पिता दसाई मुंडा द्वारा दो दिसंबर को दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी समेत छह लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

प्राथमिकी में 55 वर्षीय मुंडा ने कहा है कि उसका बेटा कानू मुंडा एक दिसंबर को घर पर अकेला था, जब परिवार बाकी के सदस्य खेतों में काम करने गए थे। घर लौटने पर ग्रामीणों ने बताया कि उनके भतीजे सागर मुंडा तथा उसके दोस्तों ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है।मुर्हू पुलिस थाना के प्रभारी चूडामणि टुडु ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमित कुमार की अगुवाई में पुलिस का एक दल गठित किया गया। 

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कानू का धड़ कुमांग गोपला वन में तथा सिर 15 किमी दूर दुलवा तुंगरी इलाके में बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी (मोबाइल फोन के जरिये तस्वीर) ली थी। उन्होंने बताया कि मृतक और आरोपी के परिवार के बीच एक भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!