झारखंड पहुंचा स्वर्गीय अजित पवार का अस्थि कलश, रांची में पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ किया गया शांति पाठ

Edited By Updated: 07 Feb, 2026 11:39 AM

the urn containing the ashes of the late ajit pawar has arrived in jharkhand a

Jharkhand News: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनीतिक नेता स्वर्गीय अजित पवार के अस्थि कलश का झारखंड आगमन उनके परिवार और करीबी संबंधों का प्रतीक बना। रांची में पूरे सम्मान, श्रद्धा और धार्मिक विधि-विधान के साथ शांति पाठ और अस्थि...

Jharkhand News: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनीतिक नेता स्वर्गीय अजित पवार के अस्थि कलश का झारखंड आगमन उनके परिवार और करीबी संबंधों का प्रतीक बना। रांची में पूरे सम्मान, श्रद्धा और धार्मिक विधि-विधान के साथ शांति पाठ और अस्थि विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्वर्गीय अजित पवार के अस्थि कलश को उनके सुपुत्र पार्थ पवार द्वारा झारखंड भेजा गया। यह अस्थि कलश दिल्ली से अनिल वर्मा द्वारा स्वयं झारखंड लाया गया, जिसे झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह को पूरे सम्मान और श्रद्धा भाव के साथ सौंपा गया।

रांची में शांति पाठ और अस्थि विसर्जन का आयोजन किया गया
बताया जाता है कि स्वर्गीय अजित पवार और सिंह परिवार के बीच वर्षों से केवल राजनीतिक ही नहीं, बल्कि पारिवारिक और आत्मीय संबंध रहे हैं। आपसी विश्वास, स्नेह और सम्मान पर आधारित इसी रिश्ते को ध्यान में रखते हुए पार्थ पवार ने अस्थि कलश झारखंड भेजा। इसके बाद राजधानी रांची में शांति पाठ और अस्थि विसर्जन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 6 फरवरी 2026 को रांची के पुंदाग स्थित विनय कुमार सिंह उर्फ बिनु सिंह के आवास पर संपन्न हुआ। विनय कुमार सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हैं। कार्यक्रम पूरी तरह शांत, गरिमामय और धार्मिक वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की गई।

पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ
कार्यक्रम में कमलेश कुमार सिंह के भाई विनय कुमार सिंह उर्फ बिनु सिंह की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही कमलेश कुमार सिंह की पुत्री मनीषा सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (झारखंड), भी मौजूद रहीं। दोनों ने परिजनों और उपस्थित लोगों के साथ स्वर्गीय अजित पवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सिंह परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से धर्मेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, विनय सिंह, आदर्श सिंह, संजय महतो, जिलानी अंसारी, जसवीर सिंह, आरिफ खान, ओम प्रकाश सिंह, उमेश गोस्वामी, विमल गोराई, अर्जुन कर्मकार, महेश ठाकुर, सुमन सिंह, मुन्ना सिंह, राणा ऋषिकेश सिंह, मनीष सिंह, करण सिंह और दिलीप सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!