धरती से दूर मिले 20 नए ग्रह, जीवन की भी संभावना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Nov, 2017 03:50 PM

nasa spots 20 habitable worlds hiding in plain sight

ब्रह्मांड के रहस्यों की खोज कर रहे वैज्ञानिकों ने धरती से दूर 20 नए संभावित ग्रहों की खोज की है, जहां जीवन हो सकता है। नासा के कैपलर टैलिस्कोप से मिले डेटा से पता चला है कि सोलर सिस्टम से बाहर मौजूद इन ग्रहों पर एलियन मौजूद हो सकते हैं। वैज्ञानिक इस...

वॉशिंगटनः ब्रह्मांड के रहस्यों की खोज कर रहे वैज्ञानिकों ने धरती से दूर 20 नए संभावित ग्रहों की खोज की है, जहां जीवन हो सकता है। नासा के कैपलर टैलिस्कोप से मिले डेटा से पता चला है कि सोलर सिस्टम से बाहर मौजूद इन ग्रहों पर एलियन मौजूद हो सकते हैं। वैज्ञानिक इस खोज से काफी उत्साहित हैं।

इस लिस्ट में कई ग्रह ऐसे हैं जो  सूरज की तरह ही स्टार की परिक्रमा करते हैं। एक परिक्रमा पूरी करने में कुछ ग्रह तो काफी लंबा समय लेते हैं। कुछ ग्रह पृथ्वी के 395 दिन के बराबर समय में एक परिक्रमा पूरी करते हैं। जबकि कुछ ग्रहों को एक परिक्रमा करने में सबसे कम समय (पृथ्वी के 18 दिन के बराबर) लगता है। 

नासा के K2 मिशन से जुड़े जेफ कॉगलिन ने कहा कि लिस्ट में शामिल एक साल में 395 दिन वाले एक्सोप्लेनेट पर जीवन की उम्मीद सबसे ज्यादा है। K2, नासा के ग्रहों की खोज से जुड़े केपलर मिशन का दूसरा फेज है। KOI-7923.01 ग्रह पृथ्वी के 97% आकार का ही है। अपने स्टार (सूरज जैसा स्टार) से दूर होने के कारण यह ग्रह पृथ्वी से ठंडा है। गौर करने वाली बात यह है कि इसका स्टार भी हमारे सूरज से थोड़ा ठंडा है।

ऐसे में माना  जा रहा है कि यह पृथ्वी पर टुंड्रा क्षेत्र की तरह हो सकता है। हालांकि यह इतना गर्म है कि वहां पानी मौजूद हो सकता है। नासा की टीम 70 से 80 फीसदी आश्वस्त है कि ये ठोस ग्रह हैं। 'न्यू साइंटिस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक अभी स्पष्ट रूप से वैज्ञानिक इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसके लिए और ज्यादा डेटा और निगरानी की जरूरत है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!