शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे चढ़कर 73.61 पर पहुंचा

Edited By Updated: 14 Sep, 2021 11:08 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 14 सितंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोष के निरंतर प्रवाह के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे चढ़कर 73.61 पर पहुंच गया।

मुंबई, 14 सितंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोष के निरंतर प्रवाह के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे चढ़कर 73.61 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.62 पर खुला और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 73.61 पर आ गया।

शुरुआती सौदों में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले गिरकर 73.65 पर पहुंच गया था।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.68 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत गिरकर 92.58 पर आ गया।
विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 1,419.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेसेंक्स 244.08 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,421.84 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 70.75 अंक या 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,426.05 पर कारोबार कर रहा था।

वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.75 प्रतिशत बढ़कर 74.06 डॉलर प्रति बैरल हो गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!