रुपये में रिकॉर्ड निचले स्तर से सुधार, डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की तेजी

Edited By Updated: 23 Jun, 2022 10:30 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 23 जून (भाषा) रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से सुधार दर्ज करते हुए नौ पैसे की बढ़त के साथ 78.23 पर पहुंच गया।

मुंबई, 23 जून (भाषा) रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से सुधार दर्ज करते हुए नौ पैसे की बढ़त के साथ 78.23 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 78.26 पर खुला, और फिर तेजी के साथ 78.23 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की तेजी को दर्शाता है।
रुपया बुधवार को 19 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 78.32 पर आ गया था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.14 पर था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.17 प्रतिशत गिरकर 109.32 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,920.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!