Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 Oct, 2026 11:24 AM

बिटकॉइन मंगलवार को करीब $85,000–$86,000 के दायरे में कारोबार करता दिखा। इससे पहले यह लगभग $87,000 के करीब पहुंचा था। निवेशक अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और फेडरल रिजर्व की अपेक्षाकृत नरम मौद्रिक नीति की उम्मीदों के बीच बाजार
नई दिल्लीः बिटकॉइन (BTC/USD) मंगलवार को करीब $85,000–$86,000 के दायरे में कारोबार करता दिखा। इससे पहले यह लगभग $87,000 के करीब पहुंचा था। निवेशक अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और फेडरल रिजर्व की अपेक्षाकृत नरम मौद्रिक नीति की उम्मीदों के बीच बाजार की दिशा का आकलन कर रहे हैं। Ethereum (ETH/USD) करीब $2,700, जबकि XRP और Solana क्रमशः $1.50 और $120 के आसपास रहे।
WazirX के संस्थापक निश्चल शेट्टी के अनुसार, बिटकॉइन फिलहाल कंसोलिडेशन के दौर में है। $84,000–$85,000 तत्काल सपोर्ट जोन है, जबकि $87,000–$88,000 प्रमुख रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर $90,000 अगला महत्वपूर्ण स्तर हो सकता है।
CoinDCX की Minal Thukral ने कहा कि हाल की तेजी के बाद बिटकॉइन (USDT/USD) पर बियरिश दबाव दिखाई दे रहा है। वहीं Ethereum को $2,700 के ऊपर टिकने में चुनौती मिल रही है। Crypto Fear & Greed Index 67 पर होने से बाजार का सेंटीमेंट अभी भी Greed जोन में है।
Mudrex के Prateek Gupta के मुताबिक, बिटकॉइन $85,600–$86,000 के आसपास कंसोलिडेट कर रहा है। हालांकि, यह 2026 के शुरुआती स्तर लगभग $87,570 से नीचे है। मजबूत डॉलर और ऊंची अमेरिकी Treasury yields भी क्रिप्टो पर दबाव डाल रही हैं।
कमजोर सितंबर रोजगार आंकड़ों के बाद अक्टूबर में फेड द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की उम्मीद कम हुई है, जिससे जोखिम वाली परिसंपत्तियों को कुछ समर्थन मिला है। हालांकि, अमेरिकी 10-वर्षीय Treasury yield में बढ़ोतरी और लगातार महंगाई की चिंता तेजी को सीमित कर रही है।