महाराष्ट्र पुलिस को 18,331 रिक्तियों के लिए मिले 11 लाख से अधिक आवेदन

Edited By Updated: 29 Nov, 2022 02:00 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 29 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र पुलिस को राज्य रिजर्व पुलिस बल में कांस्टेबल, वाहन चालकों और अन्य कर्मचारियों के 18,331 पदों पर भर्ती के लिए 11 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने के लिए सरकारी पोर्टल पर लॉग इन करने की कोशिश कर रहे उम्मीदवारों की बड़ी संख्या के मद्देनजर वेबसाइट के धीमा होने जैसे मुद्दे सामने आए लेकिन उन्हें ठीक कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि नौकरी के इच्छुक कई उम्मीदवारों ने अपने फॉर्म भरने के लिए देर रात तक वेबसाइट पर पंजीकरण कराने की कोशिश की।

अधिकारी ने कहा कि नौ नवंबर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे और बुधवार आवेदन का आखिरी दिन था।

उन्होंने कहा, “सोमवार दोपहर तक हमें 10.74 लाख आवेदन मिले थे, लेकिन अब हम कह सकते हैं कि हमें 11 लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं।”
अधिकारी ने कहा, “30 नवंबर आवेदन करने का आखिरी दिन है और ऐसा लगता है कि हमें और आवेदन मिलेंगे।”

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!