Edited By Parveen Kumar,Updated: 16 Oct, 2026 08:53 PM

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कनाडा यात्रा की तारीखों को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिलहाल चर्चा जारी है। प्रेसवार्ता के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से दिसंबर में मोदी की प्रस्तावित कनाडा यात्रा...
नेशनल डेस्क : विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कनाडा यात्रा की तारीखों को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिलहाल चर्चा जारी है। प्रेसवार्ता के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से दिसंबर में मोदी की प्रस्तावित कनाडा यात्रा की तारीखों के संबंध में आई खबरों पर सवाल किया गया था। उन्होंने कहा कि यात्रा की तारीखों पर दोनों पक्षों के बीच ''फिलहाल चर्चा चल रही है।''
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कनाडा के अपने समकक्ष मार्क कार्नी के साथ ''सौहार्दपूर्ण और सार्थक'' बातचीत की थी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में आई ''सकारात्मक तेजी'' को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने 13 अक्टूबर को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था कि भारत और कनाडा मिलकर ''अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व'' के निर्माण में योगदान दे रहे हैं।