Edited By PTI News Agency,Updated: 01 Feb, 2023 02:30 PM

मुंबई, एक फरवरी (भाषा) वाहन कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड की कुल बिक्री जनवरी, 2023 में 21 प्रतिशत घटकर 2,85,995 इकाई रही। कंपनी ने बुधवार को बयान में यह जानकारी दी।
मुंबई, एक फरवरी (भाषा) वाहन कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड की कुल बिक्री जनवरी, 2023 में 21 प्रतिशत घटकर 2,85,995 इकाई रही। कंपनी ने बुधवार को बयान में यह जानकारी दी।
कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 3,63,443 इकाइयां बेची थीं।
हालांकि, इस दौरान कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 1,73,270 इकाई हो गयी। जनवरी, 2022 में कुल घरेलू बिक्री 1,49,656 इकाई रही थी। वहीं निर्यात 47 प्रतिशत घटकर 1,12,725 इकाई रह गया। जनवरी, 2022 में विदेशी बाजारों में कुल 2,13,787 वाहन भेजे गए थे।
बजाज ऑटो ने कहा कि पिछले महीने उसकी कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 25 प्रतिशत घटकर 2,41,107 इकाई रह गई। हालांकि घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 1,40,428 इकाई हो गई।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।