मुंबई: मरम्मत कार्य के कारण महानगर के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

Edited By Updated: 27 May, 2023 11:50 AM

pti maharashtra story

मुंबई,26 मई (भाषा) बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि पाइपलाइन की मरम्मत के कारण इस सप्ताह के अंत में मुंबई के कुछ हिस्सों में 24 घंटे से अधिक समय तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

मुंबई,26 मई (भाषा) बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि पाइपलाइन की मरम्मत के कारण इस सप्ताह के अंत में मुंबई के कुछ हिस्सों में 24 घंटे से अधिक समय तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मध्य मुंबई के दादर क्षेत्र में पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य ‘जी-साउथ’ और ‘जी-नॉर्थ’ वार्डों में 27 मई को सुबह आठ बजे से 28 मई को रात 10 बजे तक पानी की आपूर्ति को प्रभावित करेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि माहिम, माटुंगा (पश्चिम), दादर (पश्चिम) के कुछ हिस्सों, डेलिसल रोड, प्रभादेवी, लोअर परेल, सतरस्ता और धोबी घाट जैसे अन्य इलाकों में अलग-अलग समय पर जलापूर्ति में कटौती की जाएगी।

बीएमसी ने कहा कि दादर में सेनापति बापट मार्ग और काकासाहेब गाडगिल मार्ग के चौराहे पर 1450 मिलीमीटर व्यास वाली तनासा पाइपलाइन में रिसाव को बंद करने के लिए मरम्मत कार्य किया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि इसके लिए शनिवार सुबह आठ बजे से 26 घंटे के लिए पाइपलाइन से जलापूर्ति बंद करना जरूरी है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!