दिल्ली सरकार 1.40 लाख छात्राओं को विद्या वाहिनी साइकिलें देगी, कल से होगी शुरूआत

Edited By Updated: 30 Jul, 2026 09:11 PM

1 40 lakh female students in delhi to receive vidya vahini bicycles

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं के भविष्य को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा एक महीने के अंदर 1.40 लाख छात्राओं को सरकार की ओर से विद्या वाहिनी साइकिलें बांटेगी। रेखा गुप्ता इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को 9वीं कक्षा...

नेशनल डेस्क : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं के भविष्य को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा एक महीने के अंदर 1.40 लाख छात्राओं को सरकार की ओर से विद्या वाहिनी साइकिलें बांटेगी। रेखा गुप्ता इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को 9वीं कक्षा की 3 हजार छात्राओं को साइकिल बांटकर करेगी। 

राजधानी के ईस्ट विनोद नगर स्थित कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम से इस योजना की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में 3 हजार छात्राओं को साइकिल देकर योजना की शुरुआत की जाएगी, इसके बाद 1.40 लाख छात्राओं को मुफ्त में साइकिल बांटी जाएंगी। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार चाहती है कि कोई भी बेटी दूरी या संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई से पीछे न रह जाए। उनके मुताबिक, विद्या वाहिनी केवल साइकिल नहीं, बल्कि छात्राओं के आत्मविश्वास, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है। इससे छात्राएं नियमित रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!