Edited By Rohini Oberoi,Updated: 14 Aug, 2026 12:16 PM
देश के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है। यही वह दिन था जब देश का विभाजन हुआ और 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान तथा 15 अगस्त, 1947 को भारत को एक पृथक राष्ट्र घोषित कर दिया गया। इस विभाजन में न केवल भारतीय उप-महाद्वीप के दो टुकड़े किये गये...
नई दिल्ली : देश के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है। यही वह दिन था जब देश का विभाजन हुआ और 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान तथा 15 अगस्त, 1947 को भारत को एक पृथक राष्ट्र घोषित कर दिया गया। इस विभाजन में न केवल भारतीय उप-महाद्वीप के दो टुकड़े किये गये बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया और बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग करके पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया जो 1971 के युद्ध के बाद बांग्लादेश बना।
कहने को तो यह एक देश का बंटवारा था लेकिन दरअसल यह दिलों का, परिवारों का, रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था। भारत मां के सीने पर बंटवारे का यह जख्म सदियों तक रिसता रहेगा और आने वाली नस्लें तारीख के इस सबसे दर्दनाक और रक्तरंजित दिन की टीस महसूस करती रहेंगी। वर्ष 2021 में केंद्र सरकार ने घोषणा की कि 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।
14 अगस्त 2011 को जंगली, तुमसा नहीं देखा, दिल देके देखो, सिंगापुर, कॉलेज गर्ल, प्रोफेसर, चाइना टाउन, प्यार किया तो डरना क्या, कश्मीर की कली, जानवर, तीसरी मंज़िल, अंदाज़, एन ईवनिंग इन पेरिस, ब्रह्मचारी और सच्चाई जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके प्रख्यात अभिनेता शम्मी कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया।

14 अगस्त 2025 को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर पहाड़ी गांव चशोती में बादल फटने से सीआईएसएफ के दो जवानों समेत 61 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। मचैल माता मंदिर जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले चशोती गांव में जिस समय हादसा हुआ उस समय मचैल माता मंदिर यात्रा के लिए वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे।
यह भी पढ़ें: जानें अब किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं Sonam Wangchuk? स्वतंत्रता दिवस पर कर दिया ये बड़ा ऐलान
देश दुनिया के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1862 : बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना।
1908 : इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन।
1917 : चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1938 : बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित।
1947 : भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक राष्ट्र बना।
1968 : मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित।
1971 : बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
यह भी पढ़ें: Instagram New Logo : इंस्टाग्राम ने बदला अपना 10 साल पुराना आइकॉनिक लोगो, Internet पर लगी मीम्स की बाढ़
2003 : पूर्वी अमेरिका और कनाडा में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप, जिसका असर न्यूयॉर्क और ओटावा जैसे बड़े शहरों पर भी पड़ा और पांच करोड़ से अधिक लोग बिना बिजली के रहे।
2004 : बुरुंडी के गटुम्बा शरणार्थी शिविर पर हुए भीषण हमले में लगभग 166 कांगोई शरणार्थी मारे गए थे। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे, जिन्हें जातीय रूप से निशाना बनाया गया था। 1990 में एक 18 वर्षीय स्कूली छात्रा हेतल पारेख के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के दोषी धनंजय चटर्जी को सुबह करीब 4:30 बजे कोलकाता की अलीपुर जेल में फांसी दी गई।
2005 : ग्रीस में हेलिओस एयरवेज फ्लाइट 522 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी।

2006 : श्रीलंका के मुलैतिवु जिले के वल्लीपुनम में स्थित चेंचोलै परिसर पर श्रीलंकाई वायुसेना द्वारा किए गए हवाई हमले में 61 स्कूली छात्राओं की मौत हो गई थी और 129 से अधिक छात्राएं घायल हुई थीं।
2007 : इराक के काहतानिया में भीषण आत्मघाती बम धमाके हुए, जिनमें 500 से अधिक लोग मारे गए।
2011 : प्रख्यात अभिनेता शम्मी कपूर का 79 साल की उम्र में निधन।
2012 : अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में हुए सिलसिलेवार आत्मघाती बम धमाकों में 46 लोग मारे गए और 80 घायल हो गए।

2013 : मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये। इसी दिन इराक के बाकुबाह शहर में हुए बम धमाकों में 140 से अधिक लोगों की जान गई।
2015 : आंध्रप्रदेश के राजामुंद्री में गोदावरी पुष्कर मेले के दौरान 'कोठागुम्मा घाट' पर भगदड़ मचने से 27 लोगों की मौत।
2017 : सिएरा लियोन के फ्रीटाउन में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन होने से 500 से अधिक लोगों की जान गई।

2021 : केंद्र सरकार ने 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की। इसी दिन कैरेबियाई देश हैती में 7.3 तीव्रता के भूकंप से 29 से अधिक लोगों की मौत और हजारों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गईं।
2022 : शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक और 'भारत के वारेन बफे' कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का 62 वर्ष की उम्र में निधन। उन्हें भारतीय शेयर बाजारों का 'बिग बुल' भी कहा जाता था। इसी दिन मिस्र की राजधानी काहिरा के एक चर्च में लगने से 41 लोगों की मौत, कई झुलसे।

2023 : इथियोपिया के अशांत अमहारा क्षेत्र में हवाई हमले में 26 लोग मारे गए।
2025 : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से 61 लोगों की मौत, 100 से अधिक लोग घायल हो गए।