3 August Petrol-Diesel Rate: फिर जारी हुई पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, चेक करें आज के लेटेस्ट भाव

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 09:23 AM

new petrol and diesel prices released amidst a in crude oil prices

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर नरमी देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड फिसलकर 84 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। इस बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने रोजाना की तरह देश भर में पेट्रोल और डीजल...

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर नरमी देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड फिसलकर 84 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। इस बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने रोजाना की तरह देश भर में पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हालांकि देश के प्रमुख महानगरों में ईंधन की दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है और कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल ₹111.12 प्रति लीटर और डीजल ₹97.78 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल ₹113.43 प्रति लीटर और डीजल ₹99.78 प्रति लीटर बना हुआ है। 

PunjabKesari

चेन्नई में पेट्रोल ₹107.75 प्रति लीटर और डीजल ₹99.57 प्रति लीटर दर्ज किया गया। बेंगलुरु की बात करें तो यहां पेट्रोल ₹110.93 प्रति लीटर और डीजल ₹98.79 प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल ₹115.74 प्रति लीटर और डीजल ₹103.90 प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

PunjabKesari

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट का मुख्य कारण ओपेक प्लस (OPEC+) देशों का नया फैसला है। ओपेक प्लस देशों ने सितंबर महीने से रोजाना 1.88 लाख बैरल अतिरिक्त तेल उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया है। बाजार में कच्चे तेल की आवक बढ़ने की संभावना के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतें घटकर 84 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं।

PunjabKesari

कमोडिटी और तेल विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन अभी पूरी तरह सुचारू नहीं हुई है। रूस-यूक्रेन संघर्ष और ईरान से जुड़ी भू-राजनीतिक चिंताओं के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि ओपेक प्लस द्वारा सप्लाई बढ़ाए जाने से आने वाले समय में ईंधन की कीमतों में स्थिरता बने रहने या आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!