Mumbai Heavy Rainfall: मुंबई में आफत की बारिश ने मचाया तांडव, करंट लगने से 17 साल की छात्रा की गई जान

Edited By Updated: 03 Jul, 2026 09:45 AM

17 year old girl dies of electrocution from rainwater during heavy rain in thane

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश अब मासूमों के लिए काल साबित हो रही है। ठाणे के मुंब्रा इलाके में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां बारिश के पानी में फैले करंट की चपेट में आने से 17 साल की एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

Mumbai Rain Tragedy : महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश अब मासूमों के लिए काल साबित हो रही है। ठाणे के मुंब्रा इलाके में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां बारिश के पानी में फैले करंट की चपेट में आने से 17 साल की एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार मरने वाली लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा थी और वह होशियार और अच्छे स्वभाव की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली कंपनी का एक खुला और गलत तरीके से लगाया गया तार इस घटना की वजह बना जिससे बारिश के पानी में बिजली फैल गई।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि लड़की जो अपने पिता के साथ रहती थी और जिसका एक छोटा भाई भी था करंट लगने से मौके पर ही मर गई। उसके चाचा मोहम्मद चांदीवाला समेत परिवार के सदस्यों ने न्याय और मुआवज़े की मांग की और कहा कि यह घटना लापरवाही के कारण हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की जांच चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!