Edited By Swati Sharma,Updated: 20 Jun, 2026 03:46 PM

नेशनल डेस्क : पटना के नौबतपुर इलाके में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर दो महिलाओं के साथ समूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में फुलवारी शरीफ के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी ने कहा, ''पुलिस को सूचना मिली कि शुक्रवार...
नेशनल डेस्क : पटना के नौबतपुर इलाके में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर दो महिलाओं के साथ समूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पत्रकारों से बातचीत में फुलवारी शरीफ के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी ने कहा, ''पुलिस को सूचना मिली कि शुक्रवार को नौबतपुर क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह घटना शुक्रवार शाम को हुई।'' उन्होंने कहा, ''स्थानीय पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए। दोनों महिलाओं को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है।'' उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ''मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जांच अधिकारी फॉरेंसिक विशेषज्ञों की भी मदद ले रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।''