21 December: आज साल का सबसे छोटा दिन, 16 घंटों की होगी रात

Edited By Updated: 21 Dec, 2020 09:51 AM

21 december today shortest day of the year

दिसंबर संक्रांति ने प्राचीन काल से आज तक दुनिया भर की संस्कृतियों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 21 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होगी। पृथ्वी के सबसे पास होने की वजह से सूर्य की मौजूदगी आठ घंटे ही रहती है जिसके अस्त होने के बाद...

नेशनल डेस्क: दिसंबर संक्रांति ने प्राचीन काल से आज तक दुनिया भर की संस्कृतियों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 21 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होगी। पृथ्वी के सबसे पास होने की वजह से सूर्य की मौजूदगी आठ घंटे ही रहती है जिसके अस्त होने के बाद 16 घंटों की साल की सबसे लंबी रात होती है। सूर्य इस दिन कर्क रेखा से मकर रेखा की ओर उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर प्रवेश करता है। इसे ‘विंटर सोलस्टाइस’ कहा जा रहा है।

PunjabKesari

क्या होता है विंटर सोलस्टाइस
‘विंटर सोलस्टाइस’ (Winter Solstice) का मतलब है कि हर साल 21 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन होता है। इसकी वजह यह है कि इस दिन चांद की  रोशनी ज्यादा देर तक धरती पर पड़ती रहती है। इस दिन के बाद से ही ठंड बढ़ जाती है। इस दिन सूर्य पृथ्वी पर कम समय के लिए उपस्थित होता है तथा चंद्रमा अपनी शीतल किरणों का प्रसार पृथ्वी पर अधिक देर तक करता है। इसे ‘विंटर सोल्स्टाइस’ अथवा दिसंबर दक्षिणायन कहा जाता है। पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है जिसके कारण इस दिन सूर्य की दूरी पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध से अधिक हो जाती है और सूर्य की किरणों का प्रसार पृथ्वी पर कम समय तक हो पाता है। 

PunjabKesari

समर सोलस्टाइस
‘विंटर सोलस्टाइस’ के ठीक विपरीत 20 से 23 जून के बीच ‘समर सोलस्टाइस’ भी मनाया जाता है। तब दिन सबसे लंबा और रात सबसे छोटी होती है तो वहीं 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन और रात का समय बराबर होता है। इस दिन सूर्य की किरणें मकर रेखा के लम्बवत होती हैं और कर्क रेखा को तिरछा स्पर्श करती हैं। इस वजह से सूर्य जल्दी डूबता है और रात जल्दी हो जाती है। उत्तरी गोलार्ध में 23 दिसंबर से दिन की अवधि बढ़ने लग जाती है। इस दौरान उत्तरी ध्रुव पर रात हो जाती है जबकि दक्षिणी ध्रुव पर 24 घंटे सूर्य चमकता है। सूर्य 21 मार्च को भू-मध्य रेखा पर सीधा चमकेगा इसलिए दोनों  गोलार्ध में दिन-रात बराबर होती हैं। 

PunjabKesari

सोलस्टाइस मतलब
‘सोलस्टाइस’ एक लैटिन शब्द है जिसका मतलब ‘स्थिर सूरज’ होता है। आज के दिन सूर्य ‘कैप्रिकॉन सर्कल’ में पहुंचता है। दिन के धीरे-धीरे बड़े होने की शुरुआत 25 दिसंबर के बाद होने लगती है। तकनीकी भाषा में हमारी पृथ्वी नॉर्थ और साऊथ दो पोल में विभाजित है। जैसे ही शाम को सूर्य ढलता है तो वह सबसे लंबी रात होती है। यह 16 घंटे की रात होती है। यह एक नियमित खगोलीय घटना है जो एक निश्चित समय पर स्वत: घटित होती है। विश्व में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साऊथ अफ्रीका, अर्जेंटाइना आदि देशों में गर्मी रहेगी या ‘समर सोलस्टाइस’ देखने को मिलेगा जिसके चलते वहां सबसे लम्बा दिन देखा जाएगा।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!