95 हजार एग्जाम रूम, 1.38 लाख CCTV कैमरे, 51 हजार जैमर्स... 22 लाख स्टूडेंट्स आज देंगे NEET री-एग्जाम

Edited By Updated: 21 Jun, 2026 05:03 AM

22 lakh students will appear for the neet re exam today

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट(यूजी) 2026 परीक्षा के सुचारु, सुरक्षित और पारदर्शी संचालन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। एनटीए ने शनिवार को बताया कि परीक्षा देश के 551 शहरों में स्थित 5,440 केंद्रों तथा...

नेशनल डेस्कः राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट(यूजी) 2026 परीक्षा के सुचारु, सुरक्षित और पारदर्शी संचालन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। एनटीए ने शनिवार को बताया कि परीक्षा देश के 551 शहरों में स्थित 5,440 केंद्रों तथा विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। परीक्षा अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में होगी। 

उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए 95 हजार से अधिक परीक्षा कक्ष तैयार किये गये हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। कुल 1.38 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर की जायेगी। इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से होने वाली किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए 51,311 जैमर तैनात किये गये हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन के लिए बड़े पैमाने पर मानव संसाधन की भी तैनाती की गयी है। 

प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि केंद्रों पर अतिरिक्त परीक्षा कर्मियों की भी व्यवस्था की गयी है। अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए लगभग 38,795 फ्रिस्किंग स्टाफ और 48,448 बायोमेट्रिक सत्यापन कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर सेंटर सिस्टम ऑफिसर (सीएसओ) भी नियुक्त किये गये हैं, जो तकनीकी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। 

एजेंसी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए करीब 6,700 ऑब्जर्वर तथा 100 से अधिक वर्चुअल ऑब्जर्वर लगाये गये हैं। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित तकनीकों से भी किया जायेगा। राज्य सरकारों, पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों, भारतीय वायु सेना और डाक विभाग के सहयोग से परीक्षा सामग्री की सुरक्षा और परिवहन सुनिश्चित किया गया है। 

उन्होंने कहा कि आज देशव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित कर सभी व्यवस्थाओं की जांच भी की गयी। एनटीए ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों पर पेयजल, ओआरएस, एम्बुलेंस और अभिभावकों के लिए छायादार प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। साथ ही एजेंसी ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे अफवाहों और कथित पेपर लीक संबंधी झूठे दावों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा है कि अभ्यर्थी केवल एनटीए की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। आ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!