Edited By Pardeep,Updated: 02 Aug, 2026 11:14 PM

तेलंगाना के हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।
नेशनल डेस्कः तेलंगाना के हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा कर्मिका नगर इलाके में उस समय हुआ जब दो व्यक्ति स्कूटर पर सवार होकर गिरजाघर की ओर जा रहे थे। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा से आ रहे स्कूटर को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटर पर पीछे बैठे बुजुर्ग उछलकर कार के पहियों के नीचे आ गए।
12वीं का छात्र चला रहा था कार
पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कार कथित तौर पर एक 17 वर्षीय नाबालिग चला रहा था, जो 12वीं कक्षा का छात्र है। हादसे के वक्त कार में उसका एक अन्य नाबालिग मित्र भी सवार था। पुलिस ने नाबालिग चालक को पकड़ लिया है।
सात वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त
इस भीषण दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े सात अन्य दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। स्कूटर चला रहे उनके रिश्तेदार का इलाज चल रहा है।