35 लाख की IT जॉब छोड़ी, फिर इंस्टाग्राम से कमाए करोड़ों, 'muskaan_aashish' नाम से मशहूर इस कपल...

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 03:50 PM

couple muskaan and ashish reveal the secret behind their earnings

कॉर्पोरेट की सुरक्षित नौकरी छोड़कर अपने सपनों को पूरा करने की राह पर निकले उत्तर प्रदेश के मुस्कान मित्तल और आशीष गुप्ता की सफलता की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। टेक इंडस्ट्री में सालाना 35 लाख रुपये का पैकेज छोड़ने वाले इस...

नई दिल्ली : कॉर्पोरेट की सुरक्षित नौकरी छोड़कर अपने सपनों को पूरा करने की राह पर निकले उत्तर प्रदेश के मुस्कान मित्तल और आशीष गुप्ता की सफलता की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। टेक इंडस्ट्री में सालाना 35 लाख रुपये का पैकेज छोड़ने वाले इस ट्रैवल ब्लॉगर कपल ने हाल ही में अपनी 3 साल की कुल कमाई का ब्योरा साझा किया है।

इंस्टाग्राम पर 'muskaan_aashish' नाम से मशहूर इस कपल के 6.36 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके द्वारा अपलोड की गई दो वीडियो श्रृंखला को 36 लाख (3.6 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है जहां लोग उनकी इस पारदर्शिता की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। आशीष पूर्व डेटा एनालिस्ट जिनकी सैलरी ₹12 लाख और मुस्कान पूर्व सॉफ्टवेयर डेवलपर जिनकी सैलरी ₹23 लाख ने मई 2023 में कंटेंट क्रिएशन की शुरुआत की थी। 

यह भी पढ़ें: AC कोच में RAC टिकट पर सफर करने वाले अब हर यात्री को मिलेगा पूरा बेडरोल किट, रेलवे का कड़ा निर्देश

पहला साल यानि कि 2023 अक्टूबर में ₹15,000 का पहला पेड कोलैबोरेशन मिला। पार्ट-टाइम काम करते हुए उस साल कुल ₹6.5 लाख कमाए। दूसरे साल में एक एजेंसी के साथ करार, एफिलिएट मार्केटिंग और ग्रुप ट्रिप्स के जरिए कमाई बढ़कर ₹45.3 लाख पहुंची। 

तीसरे साल में इन्होंने यूट्यूब, फेसबुक मॉनेटाइजेशन, डिजिटल प्रोडक्ट्स और एफिलिएट से रिकॉर्ड ₹1.1 करोड़ की कमाई की। वहीं आमतौर पर सुस्त मानी जाने वाली इस साल की पहली तिमाही में ही कपल ₹21 लाख कमा चुका है। आपको बता दें कि इन आंकड़ों में उनके यात्रा और अन्य खर्च शामिल नहीं हैं। 

वहीं उत्तर प्रदेश के एक छोटे शहर से आने वाली मुस्कान का मानना है कि जीवन के फैसले पारंपरिक सोच या सोशल मीडिया के ट्रेंड के हिसाब से नहीं बल्कि अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर होने चाहिए। कॉर्पोरेट छंटनी के इस दौर में मुस्कान और आशीष की यह सफलता साबित करती है कि नया करियर शुरू करने या बड़ा फैसला लेने की कोई तय उम्र नहीं होती।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!