बाइक और स्कूटी की टक्कर में 3 लोगों की मौत, रक्षाबंधन का सामान लेने गए थे बाजार

Edited By Updated: 28 Aug, 2026 09:39 PM

3 killed in collision between bike and scooter

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में 54 वर्षीय व्यक्ति और उसकी चार वर्षीय नातिन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान स्कूटी सवार बबलू तिवारी, उनकी चार वर्षीय...

नेशनल डेस्क : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में 54 वर्षीय व्यक्ति और उसकी चार वर्षीय नातिन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान स्कूटी सवार बबलू तिवारी, उनकी चार वर्षीय नातिन शिवी और मोटरसाइकिल सवार पंकज सिंह (22) के रूप में हुई है। हादसे में तिवारी का पांच वर्षीय नाती शक्ति घायल हो गया।

पुलिस निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार शाम गुढ़ थाना क्षेत्र में सड़क के एक मोड़ के पास हुआ। तिवारी रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए स्कूटी से गुढ़ गए थे और दोनों बच्चे उनके साथ थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तिवारी और दोनों बच्चे सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यादव ने बताया कि शिवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तिवारी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल तेज गति से चल रही थी। मामले की जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!