30 या 31 मार्च: कब होगी भारत में Eid की छुट्टी, जानें सऊदी अरब में कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

Edited By Updated: 27 Mar, 2025 09:51 AM

30 or 31 march when will there be eid holiday in india

मुसलमानों के लिए ईद सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग 30 दिन तक रोजे रखते हैं। 30 दिन तक दिन में भूखे-प्यासे रहने के बाद ईद का दिन मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है। इस साल भारत में 27 मार्च को 26वां रोजा रखा...

नेशनल डेस्क। मुसलमानों के लिए ईद सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग 30 दिन तक रोजे रखते हैं। 30 दिन तक दिन में भूखे-प्यासे रहने के बाद ईद का दिन मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है। इस साल भारत में 27 मार्च को 26वां रोजा रखा गया जिसका मतलब है कि अब केवल 4 रोजे बाकी हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि 29 रोजे पूरे होने के बाद ही ईद मना ली जाती है और इसके पीछे वजह होती है चांद का दिखना। जैसे-जैसे रमजान के रोजे कम हो रहे हैं वैसे-वैसे ईद की तारीखें भी सामने आने लगी हैं। इस समय भारत में ईद के लिए 31 मार्च और 1 अप्रैल की तारीखें सामने आ रही हैं। जानिए सऊदी अरब में कब ईद मनाई जा सकती है क्योंकि भारत में उसी के अगले दिन ईद मनाई जाएगी।

ईद की संभावित तारीखें

रमजान के पूरे महीने इबादत करने के बाद दुनिया भर के मुसलमान ईद का बेसब्री से इंतजार करते हैं। भारत में 26वां रोजा रखा गया है जबकि सऊदी अरब में यह 27वां रोजा है क्योंकि सऊदी अरब में रोजे एक दिन पहले शुरू होते हैं और एक दिन पहले ईद भी मनाई जाती है। भारत के मुसलमान ईद का चांद और रमजान का चांद दिखने के मामले में सऊदी अरब को फॉलो करते हैं। इस साल सऊदी अरब में 29 मार्च को ईद का चांद दिखने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो भारत में ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी।

भारत और सऊदी अरब में चांद रात कब होगी?

भारत में चांद रात वाले दिन लोग रात भर सोते नहीं हैं। गलियों में रौनक होती है और हर कोई चांद देखने का इंतजार करता है। अनुमान है कि 30 मार्च की शाम को चांद दिखाई दे सकता है तो इस हिसाब से ईद 31 मार्च को होगी। अगर 30 मार्च को चांद रात होती है तो भारत में ईद 1 अप्रैल को मनाई जाएगी। वहीं सऊदी अरब में अगर 29 मार्च को चांद दिखता है तो ईद 30 मार्च को होगी। अगर चांद 29 मार्च को नहीं दिखता तो ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी। भारत में ज्यादातर जगहों पर ईद की छुट्टी 31 मार्च को दी जाएगी।

सऊदी अरब में ईद की छुट्टियां

सऊदी अरब में ईद की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। यहां पब्लिक सेक्टर की छुट्टी 24वें रोजे यानी 22 मार्च से शुरू हो गई थी। वहीं प्राइवेट सेक्टर और नॉन-प्रोफिट सेक्टर की छुट्टियां 29वें रोजे यानी 27 मार्च से शुरू होंगी। ईद की तारीख को लेकर भारत और सऊदी अरब में उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी को बस चांद का इंतजार है ताकि ईद की सटीक तारीख तय हो सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!