68 नशा तस्करों को किया काबू

Edited By Updated: 13 Jan, 2026 07:36 PM

68 drug traffickers have been apprehended

68 नशा तस्करों को किया काबू


चंडीगढ़, 13 जनवरी:(अर्चना सेठी) राज्य से नशों के खात्मे के लिए छेड़ी गई नशा विरोधी जंग ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 318वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 228 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 50 एफआईआर दर्ज कर 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 318 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 44,312 हो गई है।

इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.7 किलोग्राम हेरोइन, 977 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 32,650 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

इस ऑपरेशन के दौरान 45 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 600 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 80 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 228 छापे मारे। दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 226 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

राज्य सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के तहत आज 31 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राज़ी किया ।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!