70 साल की अंधी महिला से रेप, ईंट से किया हमला... इस इलाके से सामने आई शर्मनाक घटना

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 08:24 PM

70 year old blind woman raped attacked with a brick

दिल्ली के मयूर विहार से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय नेत्रीहन महिला को ईंट से पीट-पीटकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की गई। ये मामला थाना त्रिलोकपुरी का है, जानकारी के अनुसार ये महिला पिछले कई सालों से सड़कों...

नेशनल डेस्क : दिल्ली के त्रिलोकपुरी से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय नेत्रीहन महिला को ईंट से पीट-पीटकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की गई। ये मामला थाना मयूर विहार का है, जानकारी के अनुसार ये महिला पिछले कई सालों से सड़कों पर रहती थी, और आस-पास के लोग महिला को खाना और कपड़े दे दिया करते थे, उसी से उसका जीवन चल रहा था।

गुरुवार की रात एक युवक दुकान के आगे लेटी महिला को परेशान कर रहा था, जिसके बाद महिला ने विरोध किया तो युवक ने ईंट से मारना शुरू कर दिया। युवक ने हमला करने के बाद महिला से रेप की कोशिश भी की और मौके से फरार हो गया।

ये घटना का सीसीटीवी बहुत सेंसटिव है और दिखाया नहीं जा सकता लेकिन उसमें युवक बड़ी ही बेरहमी से महिला के चेहरे पर ईंट से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। जब लगातार हमले के बाद महिला अचेत हो जाती है तो युवक उसके साथ रेप की कोशिश करता है। रेप की कोशिश के दौरान भी युवक, महिला के चेहरे पर ईंट से हमला करता रहता है और फिर मौके से फरार हो जाता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!