Independence Day 2024: 77वां या 78वां, इस बार भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा? जानें सही जवाब

Edited By Updated: 12 Aug, 2024 07:34 PM

77th or 78th which independence day will india celebrate this time

देश की आजादी का दिन यानी राष्ट्रीय पर्व का मौका आ गया है। हर साल 15 अगस्त के दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कई दशकों तक भारत पर ईस्ट इंडिया कंपनी व ब्रिटिश हुकूमत ने राज किया। भारतीय अपने ही देश में गुलामों की जिंदगी जी रहे थे

नई दिल्लीः देश की आजादी का दिन यानी राष्ट्रीय पर्व का मौका आ गया है। हर साल 15 अगस्त के दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कई दशकों तक भारत पर ईस्ट इंडिया कंपनी व ब्रिटिश हुकूमत ने राज किया। भारतीय अपने ही देश में गुलामों की जिंदगी जी रहे थे। हालांकि भारतीयों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ते हुए क्रांति और आंदोलन किए, जिससे हार मानकर अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ा। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। लाल किले से पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तिरंगा फहराकर पहला स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया। तब से अब तक हर साल स्वतंत्रता दिवस का पर्व 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोगों को इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि इस साल भारत में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा या फिर 78वां?

इस बीच राजधानी दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहरानी की अपील की है। चलिए जानते हैं देश की आजादी के जश्न का कौन सा साल है यानी भारत में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की कौन सा वर्षगांठ मना रहा है? साथ ही स्वतंत्रता दिवस 2024 की थीम भी जानिए।

77वां या 78वां?
बता दें कि हमारा देश साल 1947 में 15 अगस्त को आजाद हुआ था. उसा साल हमने पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया था। जिसके वजह से साल 2024 में देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। यह दिन ना केवल हमारे इतिहास को याद दिलाता है, बल्कि इस बात का अहसास भी दिलाता है कि कितनी मुश्किलों के बाद हमारे देश को आजादी मिली थी। हर साल 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडारोहण करते है और देश को संबोधित करते है।

किस थीम पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इस साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस के लिए विकसित भारत की थीम रखी गई है। इस थीम का लक्ष्य है कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर भारत को विकसित देश बनाना है। बता दें कि बीते साल 2023 में स्वतंत्रता दिवस पर 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' की थीम रखी गई थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!