Edited By Rohini Oberoi,Updated: 08 Jun, 2026 09:15 AM
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। जहां दिल्ली और नोएडा जैसे बड़े शहरों में तेल की कीमतें पूरी तरह स्थिर हैं वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर और ओड़िशा के भुवनेश्वर में ईंधन...
8 June Petrol Diesel Price : सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। जहां दिल्ली और नोएडा जैसे बड़े शहरों में तेल की कीमतें पूरी तरह स्थिर हैं वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर और ओड़िशा के भुवनेश्वर में ईंधन महंगा हो गया है।
इसके विपरीत, कर्नाटक के बेंगलुरु और उत्तर प्रदेश के लखनऊ के निवासियों के लिए सोमवार की सुबह राहत भरी रही क्योंकि यहां तेल के दामों में अच्छी कटौती दर्ज की गई है। अगर आप आज अपनी गाड़ी से बाहर जाने वाले हैं तो एक बार अपने शहर के ताजा रेट्स जरूर चेक कर लें।
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर पुराने रेट पर ही टिके हैं। वहीं नोएडा में भी कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर बिक रहा है। बात की जाए साइबर सिटी यानि गुरुग्राम की में मामूली राहत मिली है पेट्रोल 8 पैसे घटकर ₹102.69 और डीजल भी 8 पैसे गिरकर ₹95.36 पर आ गया है।
जयपुर में सबसे बड़ा उछाल
आज सोमवार को सबसे ज्यादा मार जयपुर के लोगों पर पड़ी है। यहां पेट्रोल 69 पैसे महंगा होकर ₹113.35 और डीजल 61 पैसे की बढ़त के साथ ₹98.39 प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
भुवनेश्वर में भी दाम बढ़े हैं। पेट्रोल 24 पैसे की तेजी के साथ ₹109.05 और डीजल ₹100.76 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल मामूली बढ़त के साथ ₹111.21 (डीजल ₹97.83) और चेन्नई में पेट्रोल ₹107.88 व डीजल ₹99.65 प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।

बात की जाए अगर बेंगलुरु की तो यहां उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। पेट्रोल के दाम 28 पैसे टूटकर ₹110.61 और डीजल 26 पैसे कम होकर ₹98.54 प्रति लीटर पर आ गया है। यूपी की राजधानी में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर ₹101.86 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर पर मिल रहा है। बिहार के पटना में भी कीमतें गिरी हैं यहां पेट्रोल 18 पैसे घटकर ₹113.54 और डीजल 17 पैसे घटकर ₹99.54 पर आ गया है।
आज के पेट्रोल और डीजल के रेट
नीचे दी गई तालिका से आप आज के ताजा भाव और उसमें आए बदलाव (उतार-चढ़ाव) को आसानी से समझ सकते हैं:

शहर, पेट्रोल रेट (₹/लीटर), बदलाव (पेट्रोल), डीजल रेट (₹/लीटर), बदलाव (डीजल)
नई दिल्ली, 102.12, 0.00 (स्थिर), 95.20, 0.00 (स्थिर)
कोलकाता, 113.47, 0.00 (स्थिर), 99.82, 0.00 (स्थिर)
मुंबई, 111.21, +0.03 (महंगा), 97.83, 0.00 (स्थिर)
चेन्नई, 107.88, +0.04 (महंगा), 99.65, 0.00 (स्थिर)
बेंगलुरु, 110.61, -0.28 (सस्ता), 98.54, -0.26 (सस्ता)
जयपुर, 113.35, +0.69 (महंगा), 98.39, +0.61 (महंगा)
लखनऊ, 101.86, -0.19 (सस्ता), 95.36, -0.19 (सस्ता)
पटना, 113.54, -0.18 (सस्ता), 99.54, -0.17 (सस्ता)
चंडीगढ़, 101.54, 0.00 (स्थिर), 89.47, 0.00 (स्थिर)
हैदराबाद, 115.72, +0.03 (महंगा), 103.82, 0.00 (स्थिर)