चलती कक्षा में बेहोश हुई 8वीं की छात्रा, अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Updated: 09 Nov, 2026 08:54 PM

8th grade student faints during class

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में सरकारी स्कूल की आठवीं कक्षा की एक छात्रा की सोमवार को कक्षा के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के आयतन स्थित कमला आदर्श बालिका उच्च विद्यालय में हुई।

नेशनल डेस्क : ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में सरकारी स्कूल की आठवीं कक्षा की एक छात्रा की सोमवार को कक्षा के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के आयतन स्थित कमला आदर्श बालिका उच्च विद्यालय में हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृत छात्रा की पहचान महादेड़िया गांव की बिश्वरूपा बेहेरा के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि अचानक बेहोश होकर गिरने के बाद उसे राजकनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लड़की के परिवार ने उसकी मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की मांग की है। स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!