9 फुट के अजगर ने निगली बिल्ली, पचा नहीं पाने पर हुआ ऐसा हाल

Edited By Updated: 02 Oct, 2019 04:22 PM

9 foot python swallows cat

गुजरात में वडोदरा जिले के एक मकान के पिछवाड़े नौ फुट के एक विशालकाय अजगर ने एक मोटी बिल्ली को निगल लिया लेकिन उसे पचाने में दिक्कत होने पर उसने उसे बाहर निकाल दिया। एक वनरक्षक ने एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन की मदद से अजगर को बचाया।

वडोदरा: गुजरात में वडोदरा जिले के एक मकान के पिछवाड़े नौ फुट के एक विशालकाय अजगर ने एक मोटी बिल्ली को निगल लिया लेकिन उसे पचाने में दिक्कत होने पर उसने उसे बाहर निकाल दिया। एक वनरक्षक ने एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन की मदद से अजगर को बचाया। वन रक्षक विजय परमार ने बताया कि वेजलपुर गांव में एक मकान के पिछवाड़े मंगलवार को अजगर ने बिल्ली को दबोच लिया और उसे निगलने की कोशिश की।

 

कुछ स्थानीय लोगों ने अजगर देखा और वन विभाग को इसकी जानकारी दी जिसके बाद परमार और स्थानीय गैर सरकारी संगठन ‘वाइल्डलाइफ रेसेक्यू ट्रस्ट' के स्वयंसेवी घटनास्थल पहुंचे। परमार ने कहा कि अजगर लकड़ियों के ढेर के पीछे छुपा हुआ था, उसने बिल्ली को निगलने की कोशिश की लेकिन बाद में उसे लगा कि वह उसके लिए बहुत बड़ी है और उसने बिल्ली को बाहर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि करीब एक घंटे के प्रयास के बाद, अजगर को बचाया गया और उसे बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!