Edited By vasudha,Updated: 07 Aug, 2021 01:20 PM

एक 10 साल के बच्चे की दर्द भरी कहानी सामने आई है, जिसे सुन हर कोई भावुक हो उठा। इस मासूम बच्चे की बड़ी बहन जानलेवा बीमारी से पीड़ित है और परिवार पाई-पाई को मोहताज है, ऐसे में अजीज पैसे जुटाने के लिए पक्षियों का दाना बेच रहा है।
नेशनल डेस्क: एक 10 साल के बच्चे की दर्द भरी कहानी सामने आई है, जिसे सुन हर कोई भावुक हो उठा। इस मासूम बच्चे की बड़ी बहन जानलेवा बीमारी से पीड़ित है और परिवार पाई-पाई को मोहताज है, ऐसे में अजीज पैसे जुटाने के लिए पक्षियों का दाना बेच रहा है।
बच्चे ने बताया कि उसका परिवार वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहा है और सरकार से मिलने वाली मदद भी बंद हो गई है। ऐसे में वह अपनी बहन के लिए बहुत मेहनत कर रहा है। इस सब के बीच वह अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दे रहा है। वह सुबह 6 बजे तक पक्षियों का दाना बेचता है और 8 बजे के बाद से 5 बजे शाम तक मदरसे में पढ़ाई करता है।

अजीज के हौसले के बारे में मां बिलकिस ने बताया कि परिवार की हालत देखकर वह मदद के लिए आगे आया। उसने कहा कि वह मेरे साथ ही पक्षियों का दाना बेचेगा और रोड पर पक्षियों के दाने बेचने के लिए अलग से बेंच लगा लिया। उन्होंने बताया कि दो साल पहले उनकी बेटी की जांच में ब्रेन कैंसर का पता चला था, तब से पूरा परिवार उसके इलाज के लिए मुश्किलों की दौर से गुजर रहा है।बिलकिस ने कहा कि हमें तेलंगाना सरकार से फंड मिले थे और पूरा का पूरा रकम उसकी रेडियोथेरेपी पर ही खर्च हो गया और इलाज को लेकर हम पैसों की उसी किल्लत की स्थिति में आ चुके हैं।
