10 हजार छात्रों के लिए छात्रावास बनाएगी दिल्ली सरकार, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Edited By Updated: 15 Sep, 2026 08:24 PM

delhi government to build hostels for 10 000 students cm rekha gupta makes majo

सत्य निकेतन की दुर्घटना के बाद विद्यार्थियों के लिए सरकारी आवासों की बढ़ती मांग के बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार 10,000 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधाएं विकसित करेगी। उन्होंने 'एक्स' पर साझा किए गए एक...

नई दिल्ली: सत्य निकेतन की दुर्घटना के बाद विद्यार्थियों के लिए सरकारी आवासों की बढ़ती मांग के बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार 10,000 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधाएं विकसित करेगी। उन्होंने 'एक्स' पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि इस संबंध में संबंधित विभागों के साथ बैठकें की जा चुकी हैं और इन छात्रावासों के लिए जगहों की भी पहचान कर ली गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक ऐसी नीति भी तैयार कर रही है जिससे हर साल बड़ी संख्या में दिल्ली आने वाले विद्यार्थियों के रहने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। दिल्ली सरकार ने यह फैसला दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन में पांच मंजिला 'पेइंग गेस्ट' (पीजी) आवास के ढह जाने के बाद लिया है। इस घटना में पांच विद्यार्थियों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। 

गुप्ता ने कहा कि छात्रावास की यह सुविधा छात्र और छात्राओं दोनों के लिए होगी तथा ये आवास दिल्ली के किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय के छात्रों को उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, ''दिल्ली सरकार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और किफायती आवास को ध्यान में रखते हुए 10,000 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बनाने का फैसला किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!