'आमदनी का मीटर' बंद हो गया है, सरकार बहरी बनी हुई है: ऑटोरिक्शा चालकों की स्थिति पर बोले राहुल गांधी

Edited By Updated: 30 May, 2026 10:11 PM

rahul gandhi speaks on the plight of auto rickshaw drivers

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑटोरिक्शा चालकों की स्थिति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'आमदनी का मीटर' रुक गया है, 'महंगाई का ब्रेक फेल हो गया है' और सरकार बहरी बनी हुई है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले ऑटोरिक्शा चालकों के साथ अपनी...

नेशनल डेस्क : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑटोरिक्शा चालकों की स्थिति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ''आमदनी का मीटर'' रुक गया है, ''महंगाई का ब्रेक फेल हो गया है'' और सरकार बहरी बनी हुई है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले ऑटोरिक्शा चालकों के साथ अपनी बातचीत का वीडियो 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए सरकार की कड़ी आलोचना की थी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए अपनी पोस्ट में कहा, '' 'हम तो तबाह हो गए हैं और हमारी बात सुनने वाला कोई नहीं'। कल दोपहर के खाने पर एक ऑटोरिक्शा चालक भाई ने यह बात कही थी। इस एक वाक्य में देश के लाखों गरीबों की पूरी कहानी आ गई।'' गांधी ने आरोप लगाया, ''आमदनी का मीटर बंद। महंगाई का ब्रेक फेल। सरकार-जिसका काम लोगों की बात सुनना है-अब भी बहरी बनी हुई है।'' कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा, ''सीएनजी से एलपीजी तक। बच्चों की पढ़ाई से इलाज तक। दूध से लेकर खाने के तेल तक। हर बढ़ता रुपया इनके बजट पर, इनकी रसोई पर सीधा वार है।''

गांधी ने कहा, ''इस बढ़ती महंगाई के बीच, मोदी जी सलाह देते हैं: 'सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।' लेकिन, सार्वजनिक परिवहन की रीढ़ माने जाने वाले लोग ही आज महंगाई के बोझ तले दबे हैं।'' उन्होंने कहा, ''आज इनकी थाली में रोटी-दाल के साथ एक सवाल भी है - कल की रोटी कहां से आएगी?''

गांधी ने शुक्रवार को बंगाली मार्केट क्षेत्र के टोडरमल पार्क इलाके में ऑटोरिक्शा चालकों के एक समूह से बातचीत की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि वह संसद में उनकी समस्याओं को उठाएंगे। बातचीत के बाद राहुल गांधी एक ऑटोरिक्शा चालक की वर्दी पहनकर बच्चों के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए। उन्होंने चालकों के साथ भोजन किया और बढ़ती महंगाई के बीच आजीविका चलाने में आ रही दिक्कतों के बारे में उनकी बातें सुनीं। इसके बाद वह एक ऑटोरिक्शा में बैठकर वहां से चले गए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!