बंधक बना कर डिलीवरी बॉय को पीटा, आरोपी की पत्नी बोली- बताया तो दर्ज करा दूंगी छेड़छाड़ का केस

Edited By Updated: 15 Aug, 2026 02:21 PM

a delivery boy was held hostage and beaten the accused s wife said

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की गंगा हाइट्स सोसाइटी में डिलीवरी देने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि फ्लैट मालिक ने डिलीवरी बॉय को अपने फ्लैट के अंदर बंद कर दिया और उसकी पिटाई की। करीब तीन मिनट बाद डिलीवरी बॉय फ्लैट से...

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की गंगा हाइट्स सोसाइटी में डिलीवरी देने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि फ्लैट मालिक ने डिलीवरी बॉय को अपने फ्लैट के अंदर बंद कर दिया और उसकी पिटाई की। करीब तीन मिनट बाद डिलीवरी बॉय फ्लैट से बाहर निकला। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

बताया जा रहा है कि डिलीवरी डिलीवरी बॉय ने जैसे समान लेकर पहुंचा उसके बाद घंटी बजाई मौके पर सिसीवर रेडी था दरवाजा खुला जैसे ही डिलीवरी बॉय ने सामन दिए उसके बाद उसके पिटाई शुरु कर दी। इतना ही नहीं आरोपी की पत्नी ने कमरे की तरफ इशारा किया उसके बाद उसे फ्लैट में लेकर उसके साथ मारपीट की गई। करीब तीन  से चार मिनेट के बाद से उसे छोड़ा गया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

पीड़ित के मुताबिक मैं पढ़ाई के साथ रोज शाम 4 घंटे पार्टटाइम बिल्किंट में काम करता हूं। रात में ऑर्डर का सामान ढूंढने में देर हुई। ऑर्डर पहुंचने से पहली ही कस्टमर ने कॉल करके धमकाना शुरू कर दिया। ऑर्डर लेकर पहुंचा तो मेरे साथ पिटाई की। मोबाइल छीन लिया, फिर फ्लैट में बंद करके मारा। उसकी बीबी छेड़छाड़ का केस दर्ज कराने की धमकी दे रही थी। कई मिनट बाद मुझे छोड़ा गया। कस्टमर ने मेरे साथ बहुत बुरा किया। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हम राइडर दिन-रात काम करते है. हमारी सुरक्षा की गारंटी हो। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत एंव वायल वीडियो के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि अब सवाल यह है कि ..दिन रात भागने वाले इन गरीबों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!