बाथरूम में नहा रहे थे Husband-wife, देर तक नहीं आई कोई आवाज, शक के बाद तोड़ा दरवाज़ा तो जो सामने दिखा...

Edited By Updated: 23 Dec, 2025 11:51 AM

a husband and wife were taking a bath in the bathroom came from inside for a

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के मोहल्ला गुरुकुलपुरम में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। किराए के मकान के बाथरूम में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में गैस गीजर से गैस लीक होने के कारण दम घुटने से मौत का...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के मोहल्ला गुरुकुलपुरम में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। किराए के मकान के बाथरूम में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में गैस गीजर से गैस लीक होने के कारण दम घुटने से मौत का शक जताया जा रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घटना का विवरण
पीड़ित हरजिंदर सिंह (42) और उनकी पत्नी रेनू सक्सेना (40) मोहल्ला गुरुकुलपुरम में किराए के मकान में रहते थे। हरजिंदर जिले के डीआरडीए विभाग में चौथी श्रेणी के कर्मचारी थे। दोनों की शादी पांच साल पहले हुई थी। रविवार रात दोनों बाथरूम में गए और बाहर नहीं आए। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। हरजिंदर पूरी तरह कपड़े और जूते पहने थे, जबकि रेनू नहाने की स्थिति में थीं। बाथरूम में गैस गीजर और सिलेंडर लगा हुआ था, जिससे गैस लीक होने और ऑक्सीजन की कमी से दम घुटने की संभावना जताई जा रही है।


पड़ोसियों ने दी जानकारी
पड़ोसियों ने शाम के समय छत पर कपड़े सूखते देख रेनू को फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। हरजिंदर को कॉल किया गया, पर वह भी फोन नहीं उठाते। शक होने पर पुलिस को खबर दी गई। कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम बाथरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहाँ दोनों के शव मिले। मौके पर एएसपी विक्रम दहिया और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी पहुंचे।


महिला के हाथ में चोट
जांच में पता चला कि रेनू के बाएं हाथ में फ्रैक्चर था और प्लास्टर लगा हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि हाथ की चोट के कारण हरजिंदर अपनी पत्नी को नहला रहे थे और इसी दौरान गैस लीक हो गई। बंद बाथरूम में वेंटिलेशन न होने से कार्बन मोनोऑक्साइड जमा हो गई, जो जानलेवा साबित हुई।


पुलिस का बयान
एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि शुरुआती जांच में गीजर से गैस रिसाव के कारण दम घुटने से मौत लग रही है। सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!