IPL 2026 : IPL शुरू होने से पहले कर दी बड़ी भविष्यवाणी, इस टीम के सिर सजेगा जीता का ताज

Edited By Updated: 28 Mar, 2026 01:37 AM

a major prediction made before the start of the ipl

28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने जा रही है। 10 टीमें इस बार खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। सीजन शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने अपनी टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

नेशनल डेस्क : 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने जा रही है। 10 टीमें इस बार खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। सीजन शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने अपनी टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

‘31 मई को हम ट्रॉफी उठाएंगे’

शशांक सिंह ने जियोस्टार प्रेस रूम में बात करते हुए कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि 31 मई को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हम ट्रॉफी उठाएंगे।” उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अंदाजा नहीं, बल्कि पूरा विश्वास है। टीम का हर खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरा है और सभी एकजुट होकर खेल रहे हैं।

पिछले सीजन में रह गए थे करीब

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम 10 साल बाद फाइनल में पहुंची थी।

  • लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीते
  • पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही
  • क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को हराया

लेकिन फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा।

इस बार क्या है प्लान?

शशांक सिंह ने कहा कि टीम इस बार ज्यादा दबाव नहीं लेना चाहती। उन्होंने बताया, “हम एक-एक मैच पर फोकस करेंगे। अगर हम बार-बार पिछले साल के फाइनल के बारे में सोचेंगे, तो दबाव बढ़ेगा।” टीम का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा, इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स से मैच खेले जाएंगे।

शशांक सिंह का प्रदर्शन

शशांक सिंह का आईपीएल करियर धीरे-धीरे बेहतर हुआ है।

2022: 10 मैच, 69 रन
2024: 14 मैच, 354 रन
2025: करीब 350 रन

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!