Edited By Parveen Kumar,Updated: 12 Nov, 2025 07:45 PM

मानसून का यह सीज़न देशभर में जमकर बरसा। कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई और मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि अब धीरे-धीरे ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। मानसून विदा हो चुका है, लेकिन कुछ राज्यों में अब भी इसका असर खत्म नहीं हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान...
नेशनल डेस्क: मानसून का यह सीज़न देशभर में जमकर बरसा। कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई और मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि अब धीरे-धीरे ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। मानसून विदा हो चुका है, लेकिन कुछ राज्यों में अब भी इसका असर खत्म नहीं हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले 6 दिन दक्षिण भारत के कई हिस्सों में फिर से झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।
तमिलनाडु में फिर बरसेंगे बादल
तमिलनाडु में इस बार मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश दी और अब मौसम ने फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 दिन राज्य के कई जिलों में रुक-रुककर भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली गरजने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।
केरल में जारी रहेगा बारिश का दौर
केरल, जहां से हर साल मानसून की शुरुआत होती है, वहां अब भी इसका असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 6 दिन राज्य के कई इलाकों में रुक-रुककर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज़ हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आंध्रप्रदेश और पुदुचेरी में भी अलर्ट
आंध्रप्रदेश में भी मौसम ने फिर से करवट ले ली है। 17 और 18 नवंबर को तटीय इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना है। वहीं पुदुचेरी के माहे में 12 और 13 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यनम और रायलसीमा में भी 17-18 नवंबर को बादल जमकर बरस सकते हैं।
उत्तर भारत में दस्तक दे रही ठंड
राजस्थान और दिल्ली में मानसून के बाद अब सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है। दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर महसूस होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।