Heavy Rain Alert: आ रहा चक्रवाती तूफान... अगले 5 दिन होगी आफत की बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 25 Nov, 2025 03:30 PM

cyclonic storm is coming there will be catastrophic rain for the next 5 days imd

देशभर में मौसम बदल रहा है और ठंड तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच IMD ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसम तंत्र अगले दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके असर से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भारी बारिश की...

नेशनल डेस्क : नवंबर का अंतिम सप्ताह शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में मौसम का रुख बदलने लगा है। दिन में हल्की धूप भले ही महसूस हो रही हो, लेकिन शाम होते-होते ठंड तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवाती तूफान के बनने की संभावना जताई है, जो आने वाले दिनों में गंभीर रूप ले सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती सिस्टम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि मलेशिया और स्ट्रेट ऑफ मलक्का के पास बना निम्न दबाव का क्षेत्र फिलहाल सक्रिय है। इसके साथ मौजूद साइक्लोनिक सर्कुलेशन 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक प्रभाव डाल रहा है। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके बाद 48 घंटों में यह चक्रवाती तूफान के रूप में दक्षिण बंगाल की खाड़ी में मजबूत होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें - पति धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद रोती हुईं नजर आई पत्नी हेमा मालिनी

अगले 5 दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश

इस विकसित होते सिस्टम का असर दक्षिण भारत पर साफ दिखाई देगा।

IMD के अनुसार:

  • तमिलनाडु: 25–27 नवंबर तक भारी बारिश और 28–30 नवंबर तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी।
  • केरल और माहे: 26 नवंबर तक तेज बारिश की संभावना।
  • आंध्र प्रदेश और यनम: 29–30 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान।
  • लक्षद्वीप: कई इलाकों में अगला सप्ताह बारिश भरा रहेगा।

इन राज्यों में समुद्र की लहरें ऊंची उठ सकती हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जा सकती है।

दिल्ली: ठंड बढ़ी पर जहरीली हवा से राहत नहीं

दिल्ली में हवा की दिशा और गति में बदलाव के कारण सर्दी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

  • सोमवार को न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे चला गया।
  • दिन में धूप खिली होने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।
  • हवा की गति कम होने के कारण रात में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक दर्ज हुआ।

IMD का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक राजधानी को शुद्ध हवा की राहत नहीं मिलेगी।

उत्तर प्रदेश में गिर रहा तापमान

उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार नीचे जा रहा है और रातें ठंडी हो रही हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार:

  • अगले 48 घंटों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
  • 25 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा।
  • 26–28 नवंबर के बीच सुबह के समय कोहरा छा सकता है।

प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया है।

  • बाराबंकी, कानपुर, इटावा और मेरठ: 9°C
  • मुजफ्फरनगर: 9.8°C
  • बरेली: 9.9°C

बिहार में पारा लुढ़का, कई जिलों में कोहरा

बिहार में दिन साफ और शुष्क है, लेकिन शाम के बाद ठंड तेजी से बढ़ रही है।

  • गोपालगंज, बेगूसराय सहित 10 शहरों में घना कोहरा देखा गया।
  • अगले 3–4 दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

राज्य के कई भागों में दृश्यता कम होने से यातायात पर भी असर पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!