पार्किंग में खड़ी SUV में लगी आग, वाहन सुरक्षा को लेकर मालिक ने उठाए सवाल

Edited By Updated: 01 Jun, 2026 01:37 PM

a parked suv catches fire owner raises questions about vehicle safety

महिंद्रा XUV700 से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक वाहन मालिक ने दावा किया है कि उनकी XUV700 घर पर पार्किंग के दौरान अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना में वाहन को भारी नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के...

नेशनल डेास्क: महिंद्रा XUV700 से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक वाहन मालिक ने दावा किया है कि उनकी XUV700 घर पर पार्किंग के दौरान अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना में वाहन को भारी नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

वाहन मालिक के अनुसार, SUV पूरी तरह स्टॉक कंडीशन में थी और उसमें किसी प्रकार का आफ्टरमार्केट मॉडिफिकेशन नहीं कराया गया था। उनका दावा है कि जिस समय आग लगी, उस वक्त गाड़ी पार्क थी और उपयोग में नहीं थी। मालिक ने एक कथित आधिकारिक संचार भी साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि निरीक्षण के बाद आग लगने के सटीक कारण का पता नहीं चल सका। दस्तावेज के अनुसार, मामले को बीमा प्रक्रिया के तहत टोटल लॉस मानते हुए निपटाया गया।

घटना के सामने आने के बाद वाहन सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। खासकर यह कि यदि किसी प्रीमियम SUV में अचानक आग लग जाती है, तो उसके कारणों का स्पष्ट रूप से पता न चल पाना ग्राहकों की चिंताओं को बढ़ा सकता है। फिलहाल इस मामले में वाहन निर्माता कंपनी की ओर से कोई विस्तृत सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग वाहन सुरक्षा मानकों और जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!